नेपथ्य नरेश P. V. नरसिम्हा राव 24 जुलाई 1991 को देश के Industry minister थे फिर भी उन्होंने ये एतिहासिक मौका अपने जूनियर मंत्री P. J. कुरियन, जो बाद में राज्यसभा के उपसभापति भी बने और P. V. नरसिम्हा राव देश को उदारीकरण के रास्ते पर ले जाने वाले, एक ब्यूरोक्रेट् मनमोहन सिंह को सारी राजनैतिक पूँजी, ताक़त और बैकिंग मुहिया करने वाले P. V. नरसिम्हा राव पहले ऐसे ग़ैर गांधी नेता जिन्होनें बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा किया, देश के ऐसे एकलौते प्रधानमंत्री जिन्होंने जब प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया तब वे न तो लोकसभा के सदस्य थे ना ही राज्यसभा के और आखिर में क्या हुआ जब 23 दिसंबर 2004 को हार्ट अटैक के चलते जोकि 14 दिन पहले उन्हें पड़ा था, दिल्ली के AIIMS अस्पताल में उनका निधन हुआ तो कांग्रेस ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये सुनिश्चित किया कि नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय ना लाया जाए, जबकि उनके बेटे प्रभाकर राव बार बार मीडिया के सामने कहते रहे दिल्ली ही मेरे पिता की कर्मभूमि रही है।
70 के दशक की शुरुआत में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद इसी दिल्ली में तो नरसिम्हा राव अपना रणनीतिक कौशल दिखाते रहे पहले इंदिरा गांधी के लिए, फिर राजीव गांधी के लिए और फिर खुद ही केंद्र में रहे लेकिन सीताराम केसरी के दांव के बाद वे नेपथ्य में चले गए और नेपथ्य से ही गुज़र गए।
उनके नाम को लेकर, उनके काम को लेकर ये देश कब बात करेगा, कब तक हम कांग्रेस की शक्ल देखते रहेंगे नरसिम्हा राव को याद करने के लिए, क्या हम भी मनमोहन सिंह की तरह बेबस हैं जो 10 साल देश का प्रधानमंत्री रहने के बावजूद अपने राजनैतिक गुरु को भारत रत्न नहीं दिला पाए।
हमें और आपको तय करना है, इतिहास समुच्चय का नाम है, कुल जमा ग़लतियो और उपलब्धियों का और मुझे अपनी सीमित राजनैतिक समझ के साथ यक़ीनी तौर पे ये लगता है कि P. V. नरसिम्हा राव इस देश के रत्न हैं और उनको मरणोपरान्त ही सही ये हक़ मिलना चाहिए।

so good brother
ReplyDeleteWoo,the man who got the highest no. Of lok sabha votes for the very first time!!Well done UTKARSH!!
ReplyDeleteHappy to learn that you are developing understanding of multiple areas of life.
ReplyDelete