Skip to main content

Ravan The Orphan of Aryavart

रावण बनना भी कहाँ आसान था  , कहाँ आसान था अपनी बहन के अभिमान और अपने अहंकार के लिए भगवान से टक्कर लेना ! अंहकार में तो देवराज इंद्र तक ने अपनी इंद्रलोक को खोया है परन्तु महान रावण हो गया । पूरे रामायण से सिखे तो स्वंय तो श्रीराम ने विभीषण की मदद ली परन्तु बिना किसी भेद के रावण ने श्रीमन नारायण के अवतार को जान लेने के बाद भी वीरता से युद्ध किया , अस्त्र शस्त्र और प्रचंड मायावी अपितु परम शिव भक्त ।
श्रीराम ने तो वध कर दिया है रावण का त्रेतायुग में ही परन्तु रावण का अट्टहास अब भी जैसे दिमाग़ में घुम सा रहा है , अगर वो नारायण है तो उनका और मेरा नाम एक साथ लिया जायेगा और ये विश्व कीर्तिमान होगा ।
रावण अमर है !! शायद ये कथन सत्य था वरना हम आज भी हर साल रावण को जलाते नही , साल दर साल !! अब तो श्रीराम नही दिख रहे परन्तु रावण हर जगह है हमने रावण से परम ज्ञानी होना तो नही सीखा , भक्ति करना नही सीखा , अभिमान और अंहकार में फर्क नही सीखा ,जिंदादिल होकर बहादुरी से टक्कर लेना नही सीखा ,  हां पर झुठे अहंकर को जिंदा रखना सीख लिया , हरण करना सीख लिया , स्त्री अपमान करना सीख लिया , बिना किसी माया के छल करना सीख लिया  ,लोगो का अपमान करना सीख लिया ।
मरण पश्चात हम ' श्री राम नाम सत्य है ' कहते हैं परन्तु रावण हमारे साथ जिंदा रहता है ताउम्र , हम पर हँसते हुए अट्टहास करते हुए ..

और हाँ ' रावण अमर है क्योंकि रामायण देखते हुए हमने श्रीराम से बहुत कम सिखा परन्तु रावण से बहुत प्रभावित हुए'।
और हां रामायण की वो पंक्ति तो सुनी ही होगी आज ' अपनी हिम्मत ना हारे पुनि पुनि ललकारे ' बिल्कुल आज भी ललकार रहा है वो हमारे भीतर से हर रोज !! बड़ा ही जानलेवा है ये अहम होने का वहम भी , रावण मिट जायेगा परन्तु झुकेगा नही।
रावण मरकर भी कभी नही मरेगा उसका नाम उसकी कीर्ति के साथ जीवित रहेगा जीवित इसीलिए नही की उसने ऐसा कहा था वरन इसीलिए की हम उसे मरने नही देंगे कभी अपने कर्मो से।

Comments

  1. Well done utkarsh👍 keep going

    ReplyDelete
  2. This a theoretical way to understand ramayan ... Nicer onee

    ReplyDelete
  3. This is a theoretical way to understand ramayan...nicee one

    ReplyDelete
  4. No doubt ....ravan Amar h ....pr jaise hm hr sal us ravan ko jalate h .....vaise hi hr dn khd ki ek negativity ko bhi apne se alg kre to sayad ramayan ka main motive Poora ho Jaye..... great Job Utkarsh🙂

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

फ़ैज़ की नज़्म "मुझसे पहली सी मुहब्बत"

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ ( 1911-1984)  यकीनन अपनी पीढ़ी के सबसे बड़े उर्दू के शायर , इनका जन्म  13  फ़रवरी को हुआ यानी वैलेंटाइन वीक में  Kiss Day  के दिन ,  उनके जन्मदिन के एक ही दिन बाद प्रेमियों का सबसे बड़ा त्यौहार भी है. वैलेंटाइन डे. और क्या ही इत्तेफाक है कि फैज़ की एक नज़्म को आशिक ,  प्रेमी ,  लवर्स खूब यूज़ करते हैं. आमतौर पर हर समय ही और खासतौर पर इस इश्क के मौसम में. इन फैक्ट वो पूरी नज़्म नहीं ,  नज़्म की एक लाइन भर का उपयोग अपने प्रेम की इंटेंसिटी दर्शाने के लिए करते हैं. और वो लाइन है – मुझसे पहली सी मुहब्बत मेरे महबूब न मांग. होने को जो कोई भी इसे इस तरह यूज़ करता है वो प्रेम के लिए नहीं वियोग  के लिए मिलन के लिए नहीं वस्ल के लिए लव के लिए नहीं सेपरेशन के लिए इसे यूज़ करता है. और इस इकलौती लाइन को सुनकर लगता है कि, यकीनन रोमांस के ‘जुदाई’ वाले डाइमेंशन को कितने डीप में जाकर देखती है ये. लेकिन क्या हम सही हैं, जब हम कहते हैं –  मुझसे पहली सी मुहब्बत मेरे महबूब न मांग. दरअसल नहीं. क्यूंकि नज़्म के इंकलाबी अर्थ थे. पर दिलच...

The Mystery of Subhas Chandra Bose's Death in Plane Crash

भारत की स्वतंत्रता के लिए आज़ाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व करने वाले सुभाष चंद्र बोस की मौत एक बनी हुई है। हाल में इस मुद्दे पर फिर राजनीतिक हलकों और बुद्धिजीवियों के बीच तीखी बहस छिड़ रही है। आख़िर 'नेताजी' सुभाष बोस किन परिस्थियां में ग़ायब हुए या फिर उनकी मौत हुई? क्यों कई जाने-माने लोग उनकी मौत की ख़बर पर भरोसा नहीं करते? नेताजी सुभाष बोस से संबंधित इन्ही मुद्दों पर है इस बार की विवेचना। ज़ियाउद्दीन ने इंटेलिजेंस को चकमा दिया अठारह जनवरी, 1941, रात एक बज कर पैंतीस मिनट पर 38/2, एलगिन रोड, कोलकाता पर एक जर्मन वांडरर कार आ कर रुकी। कार का नंबर था BLA 7169। लंबी शेरवानी, ढीली सलवार और सोने की कमानी वाला चश्मा पहने बीमा एजेंट मोहम्मद ज़ियाउद्दीन ने कार का पिछला दरवाज़ा खोला। ड्राइवर की सीट पर उनके भतीजे बैठे हुए थे। उन्होंने जानबूझ कर अपने कमरे की लाइट बंद नहीं की। चंद घंटों में वो गहरी नींद में सोए कोलकाता की सीमा पार कर चंदरनागोर की तरफ़ बढ़ निकले। वहाँ भी उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी। वो धनबाद के पास गोमो स्टेशन पर रुके। उनींदी आँखों वाले एक कुली ने ज़ियाउद्दीन का सामान...

RSS : Inside Stories of World's Biggest Volunteer Organization

20 जून , 1940 का दिन था. एक कमरे में एक डॉक्टर और एक प्रफेसर थे. दोनों ही पेशे के लिहाज से पूर्व. डॉक्टर बुजुर्ग , प्रफेसर अपेक्षाकृत जवान. डॉक्टर बहुत बीमार थे. उन्होंने अपने कांपते हाथों से जवान को एक चिट्ठी पकड़ाई. क्या लिखा था इसमें. “ इससे पहले कि तुम मेरे शरीर को डॉक्टरों के हवाले करो , मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि अब से संगठन को चलाने की पूरी ज़िम्मेदारी तुम्हारी होगी.” अगले रोज यानी 21 जून को डॉक्टर की मौत हो गई. डॉक्टर केशवराम बलिराम हेडगेवार की मौत हो गई. और उनके बाद संगठन यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख , या संघ की भाषा में कहें तो सरसंघचालक बने माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर. संघ की भाषा में कहें , तो गुरुजी. मगर उत्तराधिकारी चुनना इतना आसान था क्या डॉक्टर जी के लिए. ये सिलसिला इस घटना से तीन दशक पहले शुरू होता है. महाराष्ट्र के केशव बंगाल में डॉक्टरी पढ़ते-पढ़ते अरबिंद घोष के क्रांतिकारी विचारों के तले पलने वाली अनुशीलन समिति के सदस्य बने. फिर डॉक्टर बनकर नागपुर लौटे , तो कांग्रेस में सक्रिय हो गए. कांग्रेस के 1920 के नागपुर अधिवेशन के दौरान उन्हें संगठन बनाने का ...